फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा विक्रम पलटा, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के सेलरहा पश्चिम गांव के समीप शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा एक विक्रम पलट गया। हादसे में उसपर सवार करीब पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मंझनपुर के ओसा गांव का राकेश विश्वकर्मा मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। हफ्ते भर पहले ही वह घर आया है। शुक्रवार सुबह एक विक्रम रिजर्व कर पत्नी मनोरमा, बेटी मंदाकिनी, मां सुषमा और बेटे महेश के साथ दर्शन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम जा रहा था। सेलरहा पश्चिम गांव के समीप अचानक कोई मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक विक्रम छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने विक्रम को कब्जे में ले लिया है।
--
बाइक की टक्कर से किशोर घायल
करारी। स्थानीय कस्बा निवासी पवन (12) पुत्र रामसुख शुक्रवार सुबह घर के समीप ही खेल रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें