फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपेन कैटेगरी चेस प्रतियोगिता में विमल व आकांक्षा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को चकनगर स्थित जीडी मेमोरियल में छठवीं आरएम गर्ग डिस्ट्रिक्ट ओपेन रैपिड चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग में विमल त्रिपाठी और बालिका वर्ग में आकांक्षा यादव को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

बालक वर्ग में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के प्रणव त्रिपाठी, कौशाम्बी पब्लिक स्कूल के प्रियांशु श्रीवास्तव को तीसरा और सेंट फ्रासिंस स्कूल के प्रणव शुक्ला को चौथा स्थान मिला। बालिका वर्ग में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की रितिका को दूसरा, सेंट फ्रासिंस की शुभी शुक्ला को तीसरा स्थान मिला। अंडर 13 कैटेगरी में अजय तिवारी को पहला, अनमोल सिंह को दूसरा, शिवांश यादव को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह अंडर 11 में शांतनु को पहला, आशुतोष मिश्रा को दूसरा और निखिल को तीसरा स्थान मिला। अंडर 9 में ग्रिजेश त्रिपाठी को पहला, उज्ज्वल को दूसरा व इसी श्रीवास्तव की तीसरा स्थान मिला। स्कूल कैटेगरी में कौशाम्बी पब्लिक स्कूल को पहला, जीडी मेमोरियल को दूसरा स्थान मिला। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गौरव केसरवानी, राघवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें