फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षियों को फंसाने के लिए की गई थी मंदा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सरायअकिल इलाके के मंदा देवी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या पड़ोस के एक कुख्यात अपराधी ने साथियों संग मिलकर विपक्षियों को फंसाने के लिए की थी। मंदा की जमीन पर भी इसकी निगाह लगी हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुराना खोंपा गांव की मंदा देवी सोमवार सुबह खेतों की ओर गई थी। वहां सिर पर करीब चार राउंड गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतका की बेटी मिर्ची देवी की तहरीर पर गांव के ही शफीक अहमद, उसके बेटे सुएब, मसतूर व इनके रिश्तेदार इरफान आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस को शुरूआती दौर से ही शक था कि नामजद किए गए लोग घटना में शामिल नहीं हैं। आशंका के आधार पर पुलिस ने गांव निवासी कुख्यात अपराधी महफूज अहमद पुत्र स्व. जमीर को पकड़कर उससे पूछताछ की जो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। मंगलवार को अपने कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि महफूज की नामजद कराए गए आरोपी सुएब से रंजिश थी। इधर बीच एक जमीन को लेकर मंदा देवी का भी सुएब से झगड़ा हो गया। ऐसे में महफूज को लगा कि मंदा की हत्या कर दी जाएगी तो सुएब के साथ उसके परिजन भी जेल चले जाएंगे। इसी नीयत से उसने अपने साथी साधू पुत्र सुजान, हरिश्चंद्र पुत्र छोटे, मूलचंद्र पुत्र रामफल व शिवबली निवासी पुराना खोंपा के साथ मिलकर मंदा को मौत के घाट उतार दिया। मंदा के पास करीब 13 बिस्वा जमीन थी। महफूज की नजर इसमें भी लगी हुई थी। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें