फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने पर विश्व कल्याण के लिए करेंगे पैदल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने पर विश्व कल्याण के लिए करेंगे पैदल यात्रा
विज्ञापन

बाबा राम किशोर शुक्ला ने 75 सौ किलोमीटर यात्रा की मांगी इजाजत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सदर तहसील के सरसवां निवासी बाबा राम किशोर शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनाए जाने व विश्व कल्याण और शांति के लिए 75 सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा करने का निर्णय लिया है। बाबा ने इस बाबत सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को पत्र देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग किया है। बाबा राम किशोर शुक्ला का कहना है कि उनकी यात्रा 15 जून को सरसवां से प्रारंभ होगी। यह यात्रा नौ राज्य और 41 जनपदों से होते हुए गुजरात के नौसारी में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान बाबा के साथ उनके शिष्य भी रहेंगे। रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जन जागरण किया जाएगा। यात्रा के दौरान चार धातुओं से बनी शनि देव की अष्टधातु की निर्मित मूर्ति रहेगी। रास्ते में शनि शांति का पाठ भी किया जाएगा।
विज्ञापन

----------

महिला की भूमिधरी पर दबंगों का कब्जा
मंझनपुर (ब्यूरो)। पइंसा कोतवाली के मोगला मजरा पइंसा की रहने वाली चिरई देवी पत्नी नरेश ने सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। चिरई देवी का कहना है कि उसके ससुर को एक बीघे जमीन का पट्टा मिला था। इस पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। शिकायत पर पांच अप्रैल को राजस्व विभाग की टीम जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी। चिरई का कहना है कि उसके हिस्से की जमीन पर निशान लगा दिया गया। इसके बाद भी विपक्षी जमीन खाली नहीं कर रहे। प्रधान भी विपक्षी से मिला हुआ है। विरोध करने पर वह लोग जान से मारने की धमकी देते हैं। डीएम ने एसडीएम सिराथू से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें