फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से गायब अपहर्ता की फंदे पर लटकती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली से गायब अपहर्ता की फंदे पर लटकती मिली लाश
विज्ञापन

- मृतक की मां ने पुलिस पर लगाया प्रेमिका के घर वालों से मिलकर हत्या कराने का आरोप
- एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी जांच, बोले रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। संदिग्ध दशा में नगर कोतवाली से गायब हुए एक अपहर्ता की लाश सोमवार दोपहर उसके गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती मिली। मृतक की मां ने पुलिस पर प्रेमिका के परिजनों से मिलकर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगाया है। एसपी ने सीओ सिटी को प्रकरण की जांच सौंप दी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का मुलायम सिंह (22) पुत्र बोधन किसानी में पिता का हाथ बंटाता था। बताया जाता है कि एक नाबालिग लड़की से उसका प्रेम प्रपंच चल रहा था। करीब तीन महीने पहले वह लड़की को लेकर फरार हो गया था। मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज हुई थी। इसी के बाद से लड़की के परिवार वाले युवक व उसके परिजनों को हत्या की धमकी दे रहे थे। कह रहे थे आरोपी युवक के साथ बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा। मुलायम की मां बुधनी देवी ने बताया कि इन्हीं धमकियों से सहमकर रविवार को मुलायम चुपके से घर आया। मां ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी तो प्रधान ने सुरक्षा का हवाला देते हुए मुलायम को नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित मां का साफ कहना है कि सोमवार सुबह भी वह बेटे को कोतवाली से खाना खिलाकर आई थी। इसके बाद बाद दोपहर को गंाव के बाहर एक महुए के पेड़ पर मुलायम की फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आननफानन मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस युवक को पकड़ने की बात से ही इनकार कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पीड़ित मां का वीडियो सुरक्षित
मंझनपुर। युवक की मां ने मीडिया को दिए गए बयान में खुलकर पुलिस पर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो अमर उजाला के पास सुरक्षित है।
----
इनका कहना है
प्रकरण संज्ञान में आया है। मृतक की मां ने फिलहाल कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। मामले की जांच सीओ मंझनपुर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें