फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे मिली युवक की लाश
विज्ञापन

मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में शुक्रवार सुबह विद्युत उपकेंद्र के समीप सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है।
ककोढ़ा गांव के लोग शुक्रवार सुबह उपकेंद्र की ओर गए तो देखा कि सड़क किनारे एक युवक की लाश पड़ी थी। पुलिस ने जांच की। तमाम कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि युवक ने गमछे में रोटी आदि खाद्य सामग्री बांध रखी थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह मजदूर होगा और कहीं जाते वक्त लू लगने से मौत हो गई होगी। हालांकि हत्या की भी संभावना जताई जा रही है। युवक के गले पर चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और शिनाख्त होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अनियंत्रित पिकअप पलटी, तीन घायल
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के भक्तन का पूरा गांव का बहादुर पुत्र जगतपाल पिकअप चालक है। शुक्रवार सुबह वह पश्चिमशरीरा से पिकअप में गेहूं लादकर मंझनपुर जा रहा था। ओसा के समीप अचानक एक मवेशी सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक के साथ पल्लेदार सुरेश व रोशन निवासी गढ़ी भी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें