फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सेवा केंद्र से कोर्स कर मिलेगी प्रोफेशनल डिग्री, संचालक को भी होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जन सेवा केंद्र से कोर्स कर मिलेगी प्रोफेशनल डिग्री, संचालक को भी होगा फायदा
विज्ञापन

- सीएससी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कौशाम्बी का किया निरीक्षण
फोटो नं-11
अमर उजाला ब्यूरो
म्योहर। जन सेवा केंद्र से अब आधार, आयुष्मान कार्ड का ही काम नहीं होगा बल्कि यहां से लोग मुक्त विश्व विद्यालय के जरिए बीसीए, बीबीए, पीजी डीसीए का कोर्स भी कराया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के साथ ही कोर्स भी नेट पर आएगा। इसके बदले संचालक को भी आमदनी होगी। गुरुवार को सीएससी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिनेश त्यागी ने कलेक्ट्रेट में संचालकों के साथ बैठक कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. दिनेश त्यागी ने बताया कि अब तक जन सेवा केंद्रों में आय, जाति, निवास का प्रमाण पत्र, डिजिटल साक्षरता, वाहनों का बीमा, मृत्यु प्रमाण पत्र, पैन कार्ड आदि का काम होता था। अब इसकी सेवाओं में विस्तार किया गया है। यह केंद्र संचालक बच्चों को प्रोफेशनल कोर्स भी करा सकेंगे। यहां से ऑन लाइन आवेदन कर गांव के बच्चे घर बैठे प्रोफेशनल कोर्स कर सकेंगे। इसके अलावा सोसाइटी के माध्यम से यूरिया, डीएपी व रसायन भी अब केंद्र से बिकेगा। इतना ही नहीं लैपटाप, मोबाइल सहित 14 उत्पादों की बिक्री केंद्र संचालक कर सकेंगे। आधार कार्ड बनाने पर लगी पाबंदी के मामले में सीईओ का कहना था कि वह यह व्यवस्था जल्द ही फिर से लागू कराएंगे। इस मौके पर डीआईओ रवींद्र कुमार जायसवाल, सीएससी के जिला प्रबंधक सर्वेश कुमार, चंद्रकुमार, आसिफ सहित काफी केंद्र संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें