फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1532 की हुई कोविड जांच, चार मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
1532 covid investigation, four positives found - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोरोना वायरस की रफ्तार जिले में धीमी पड़ने लगी है। बुधवार को भी सिर्फ चार नए केस मिले। वहीं छह मरीज ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गईं हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को भी त्योहारी सीजन की गाइडलाइन के मुताबिक अस्पतालों के साथ ही प्रमुख बाजारों में शिविर लगाकर 1532 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई।
इस दौरान विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में कड़ा क्षेत्र के दो, चायल और नेवादा क्षेत्र के एक-एक समेत चार नए संक्रमित मिले। वहीं छह मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस तरह से अब तक मिले 1961 संक्रमितों 1856 मरीज ठीक हो गए हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट 94.6 फीसदी के आसपास पहुंच गया है। बताया कि फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 81 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके उपचार में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें