फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट भाग गए खान निरीक्षक के हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट भाग गए खान निरीक्षक के हमलावर
विज्ञापन

रविवार रात मऊ में दबिश देकर पुलिस ने एक को दबोचा
अन्य की तलाश में पड़ोसी जनपद में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अवैध खनन की शिकायत पर यमुना नदी के भखंदा बालू घाट पहुंचे खान निरीक्षक पर हमला करने वाले चित्रकूट भाग गए हैं। रविवार शाम सरायअकिल पुलिस ने दबिश देकर मऊ इलाके से एक आरोपी को धर दबोचा। अन्य की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
खान निरीक्षक राज रंजन गुरुवार शाम अवैध खनन की जांच करने भखंदा बालू घाट गए थे। लौटते वक्त गांव के भीतर ग्रामीणों ने घेरकर उनके ऊपर हमला कर दिया था। पिटाई से अफसर को गंभीर चोट लगी है। इनके दो चालक भी घायल हैं। मामले में खान निरीक्षक की तहरीर पर 14 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताकत झोंक दी है। पुलिस को पता चला है कि यमुना पार चित्रकूट जिले के मऊ इलाके में मल्लाहों के कई गांव हैं। हमलावर इन्हीं गांवों में रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। रविवार रात दबिश देकर मऊ क्षेत्र से एक हमलारोपी को पकड़ लिया गया। हालांकि लिखापढ़ी में अभी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। इंस्पेक्टर ने ही आरोपियों के चित्रकूट में छिपे होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
तेरहवीं में आए थे मऊ से रिश्तेदार
मंझनपुर। भखंदा गांव में गुरुवार शाम एक तेरहवीं संस्कार का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए मऊ इलाके से लोग आए थे। बताया जाता है कि सभी नशे में धुत थे। ग्रामीणों के साथ उन्होंने भी खान निरीक्षक पर हमला किया। पुलिस ने अब रिश्तेदारों की भी तलाश शुरू कर दी है।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें