फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से भिड़कर स्कार्पियो पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से भिड़कर स्कार्पियो पलटी, पांच घायल
विज्ञापन

- करारी कोतवाली क्षेत्र के तुर्तीपुर गांव के समीप हुआ हादसा, स्कार्पियो में सवार थे बाराती
फोटो नं.01
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। क्षेत्र के तुर्तीपुर गांव के समीप गुरुवार दोपहर बारातियों से भरी एक स्कार्पियो ट्रैक्टर से भिड़कर पलट गई। हादसे में उसपर सवार पांच बाराती घायल हो गए। सभी को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के अमाव निवासी सरवर अली की गुरुवार को शादी थी। करारी के आजाद नगर मोहल्ले में बारात आनी थी। तुर्तीपुर गांव के समीप बारातियों से भरी एक स्कार्पियो ट्रैक्टर से भिड़कर पेड़ से टकराते हुए पलट गई। हादसे में उसपर सवार शबाना(40), नाजिम(25), नजमा (14), आलिम (8) व आरिफ (6) घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। चीख-पुकार के बीच लोगों ने स्कार्पियो में दबे बारातियों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरे वाहनों से आए बारातियों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर जमकर पीटा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें