फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझनपुर में महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा लगवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। लोधी महासभा ने मंझनपुर चौराहे पर महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा लगवाने की मांग की है। शनिवार को पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय लोधी महासभा के पदाधिकारियों में शनिवार सुबह डायट मैदान में बैठक की। संगठन के मंडल अध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह लोधी ने कहा कि महारानी अवंतीबाई का जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने रायगढ़ रियासत की प्रजा की रक्षा करने के साथ आजादी की लड़ाई में भी हिस्सा लिया। 1857 की क्रांति में शहीद हो गईं। अब कम ही लोग उनके बारे में जानते हैं। दूसरे शहीदों की तरह महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा भी चौराहों पर लगाई जानी चाहिए। जिलाधिकारी को दिए गए मांग पत्र में लोधी समाज ने महारानी की प्रतिमा मंझनपुर चौराहे पर लगवाने की मांग की है। इस मौके पर धीरेंद्र लोधी, मनोज कुमार, राघवेंद्र सिंह, राजकरन, स्वर्ण सिंह, रामगोपाल, लवलेश, ज्ञान लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें