फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर कुनबे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने एक दंपति व उनकी बेटियों की पिटाई कर दी। कार्रवाई के बजाए यूपी-100 पुलिस ने समझौता करा दिया था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया है। इंस्पेक्टर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि सोमवार शाम उसकी बेटियां देहरी पर बैठी थीं। तब पड़ोस के एक युवक ने अश्लील फब्तियां कसीं। विरोध करने पर अपशब्द कहने लगा। मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए समझौता करा दिया। इससे आरोपी का हौसला बढ़ गया। पीड़ित के मुताबिक रात को आरोपी अपने करीब छह साथियों के साथ घर पर चढ़कर फिर से गाली-गलौच करने लगा। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी व चार बेटियों को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें