ठंड में स्वेटर मिलते ही खिल उठे बच्चों के चेहरे
-समदा में डीएम, एसपी तो मंझनपुर में विधायक ने किया वितरण
फोटो नं-1,2 व 3
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को स्वेटर वितरण अभियान चलाया गया। इस क्रम में डीएम और एसपी ने समदा तो सदर विधायक ने मंझनपुर माध्यमिक विद्यालय में वितरण किया। इसके अलावा जिले भर के माध्यमिक स्कूलों में स्वेटर वितरित किया गया। कड़ाके की ठंड में स्वेटर मिलते ही नौनिहालों के चेहरे खिल उठे।
शनिवार को जिले के माध्यमिक स्कूलों के बच्चों का स्वेटर वितरण कार्यक्रम था। इस क्रम में डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता ने माध्यमिक विद्यालय समदा में 40 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किया। इस मौके पर जूता-मोजा वितरित किए जाने का जायजा लिया गया। डीएम ने विद्यालय के जिम्मेदारों को परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। इसी तरह सदर विधायक लाल बहादुर ने माध्यमिक विद्यालय मंझनपुर में अध्ययनरत 44 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किया। उन्होंने कहा कि उनके स्तर से विद्यालय में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर वार्ड के सभासद शकील अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर डॉ. अविनाश सिंह, खड शिक्षा अधिकारी कौशांबी जगत नारायण पटेल, संकुल प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र के अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद ने अपने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मवई केवट में स्वेटर वितरित किया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराज स्वामी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू अरविंद कुमार पटेल भी मौजूद रहे। कुल सौ बच्चों को स्वेटर वितरित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नफीस अहमद, प्रधानाध्यापक ईश्वरी प्रसाद शुक्ल, मंडल अध्यक्ष भाजपा राधेश्याम वर्मा, सहायक अध्यापक अवनीश कुमार मिश्र, शोभा देवी, नफीसा अहमद, देवमन पाल, विकास कुमार व गांव के तमाम अविभावकगण मौजूद रहे।
नेवादा (ब्यूरो)। विधायक चायल संजय गुप्ता ने विधान सभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पेरई में मुख्य अतिथि के रूप में स्वेटर वितरित किया। इस मौके पर विद्यालय के कुल 115 बच्चों को स्वेटर बांटे गए। विधायक के हाथों स्वेटर मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर बीएसए महाराज स्वामी, एबीएसए नेवादा अजीत कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ नरेंद्र मौर्य, प्रधानाध्यापक हरिओम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
जूनियर विद्यालय जगन्नाथपुर में बांटा गया स्वेटर
बारा (ब्यूरो)। कौशांबी ब्लॉक के जूनियर विद्यालय जगन्नाथपुर में भी अभियान के तहत बच्चों को स्वेटर वितरित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अमर सिंह व विशिष्ट अतिथि एबीएसए डॉं. अविनाश सिंह रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृपाचार्य पांडेय ने कुल 74 बच्चों को स्वेटर वितरित किया। वितरण में सहायक अध्यापक अजय पांडेय ने भी सहयोग किया।
एबीएसए ने 113 बच्चों को बांटे स्वेटर
गोराजू (ब्यूरो)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पभोषा में शनिवार को एबीएसए सरसवां मिथलेश कुमार ने स्वेटर वितरित कराया। विद्यालय के कुल 113 बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रभोषा सुनील तिवारी, प्रधानाचार्य कमलेश दिवाकर, सहायक अध्यापक मस्तराम सिंह मौजूद रहे।