फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं ने दूसरे दिन जारी रखा धरना, जाम किया सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलित आशा बहुओं ने दूसरे दिन लगाया जाम
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सीएमओ को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
आशा बहू का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी डायट मैदान में जारी रहा। इस दौरान मांगों को लेकर आशा बहुओं ने आवाज बुलंद की। धरना स्थल से जुलूस की शक्ल में मंझनपुर चौराहा पहुंचकर आशा बहुओं ने आंशिक रूप से सड़क जाम करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन

मानदेय सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिले की आशा बहुओं का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी डॉयट मैदान में जारी रहा। धरने की अध्यक्षता संगठन की जिलाध्यक्ष रहनुमा बानो ने करते हुए कहा कि आशा बहुएं हक की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगी। इस दौरान मानदेय 18 हजार रुपए करने, सभी सीएचसी, पीएचसी में आशा बहू भवन बनाने व दस-दस लाख का बीमा कराने की मांगों को प्रमुखता से रखा। इसके बाद सभी धरना स्थल से उठकर मंझनपुर चौराहा पहुंची। लगभग आधा घंटा आंशिक रूप से सड़क जाम करने के बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। सीएमओ ने मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री तक भेजवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर रेखा मौर्या, आशा सोनकर, आशा सिंह, सरिता पटेल, रानी पटेल सहित जिले भर की आशा बहुएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें