पिपरी कोतवाली के उमरवल गांव निवासी युवक की पत्नी से साइबर ठगों ने रिश्तेदार बनकर 15 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने साली के बेटे की फौज की फर्जी आईडी लगा कर ट्रेनिंग के बहाने पैसे मांगे। पीड़िता ने बिना शक किए रकम ट्रांसफर कर दी, लेकिन बाद ठगी का पता चलने पर परिजन परेशान हैं।
उमरवल गांव निवासी सुशील कुमार के मुताबिक उनकी साली का बेटा इस समय भारतीय सेना में ट्रेनिंग कर रहा है। शनिवार को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें साली के लड़के की प्रोफाइल फोटो लगी थी। ठग ने खुद को मौसी कहकर संबोधित किया और ट्रेनिंग के दौरान जरूरी सामान खरीदने के लिए पैसे मांगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।