फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 थाना क्षेत्रों में बनीं 15 अस्थायी पुलिस चौकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
11 थाना क्षेत्रों में बनीं 15 अस्थायी पुलिस चौकियां
विज्ञापन

चौकियों को मिले प्रभारी, आज से शुरू होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए एसपी अभिनंदन ने जिले के 11 थाना क्षेत्रों में 15 अस्थायी चौकियाें की स्थापना की है। इन चौकियों पर प्रभारियों की तैनाती भी कर दी गई है। रविवार से अस्थाई चौकियां कार्य करना शुरू कर देंगी। एसपी ने तैनात किए गए सभी चौकी प्रभारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।
जिले के थाना क्षेत्रों का दायरा बढ़ने के कारण हर जगह पुलिस समय पर नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में फरियादियों को न तो त्वरित न्याय मिल पाता है और न ही अपराधियों पर नकेल कस पा रही थी। नतीजतन जिले में वारदातें बढ़ती जा रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं कोई न कोई घटना होती रहती है। इससे पुलिस को फजीहत का सामना करना पड़ता है। दिक्कतों को देखते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जिले के 11 थाना क्षेत्रों में 15 अस्थायी चौकियों की स्थापना कर दी। चौकियों प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। एसपी ने तैनात किए गए सभी चौकी प्रभारियों को कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। रविवार से सभी अस्थाई चौकियों पर क्षेत्रों के फरियादियों को न्याय मिलना शुरू हो जाएगा। एसपी ने कहा है कि जहां पर अस्थायी चौकियों के लिए भवन नहीं मिल पाया है वहां संबधित क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी हर हाल में प्रबंध कर लें। ताकि तैनात किए गए चौकी प्रभारियों को काम करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उधर विभाग की मानें तो देर शाम बनाई गईं। पुलिस चौकियों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सात चौकी प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया। पिपरी थाना में तैनात अमित कुमार सिंह को रावतपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। कड़ा कोतवाली से लोकेश कुमार को अलीपुर जीता चौकी प्रभारी तथा अझुवा चौकी प्रभारी रहे विजय कुशवाहा को करारी कोतवाली में तैनात किया गया। इसी तरह मंझनपुर कोतवाली के मनोज राय को अझुवा चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। अलीपुर जीता चौकी के अनिल कुमार को मंझनपुर चौकी भेजा गया है। सैनी कोतवाली में तैनात राकेश शर्मा को शहजादपुर तथा विशेष जांच प्रकोष्ठ में रहे सुमित आनंद को सैनी कोतवाली भेजा गया है। एसपी ने स्थानांतरित किए गए सभी उप निरीक्षकों को अपने क्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें