15 people tested covid positve on wednesday in kaushambi
मंझनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी संदिग्ध लोगों की कराई गई जांच में 15 नए लोग संक्रमित पाए गए। इसी के साथ ही अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 63 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ नहीं जुटने को भी कहा जा रहा है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 1645 संदिग्ध लोगों की जांच कराया गया। जिसमें 15 नए संक्रमित केस मिले हैं। इसी के साथ ही जिले में अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 63 हो गई है। संक्रमित मिले मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। साथ ही इन लोगों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कराया जा रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल सहित पीएचसी व सीएचसी में 2452 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।