फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों की बस को हाईजैक कर बदमाशों ने लूटा 00-39-06

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी थाना क्षेत्र के हकीमपुर पुल के समीप मंगलवार की देर रात कानपुर देहात से आ रही बारात को बदमाशों ने हाईजैक कर लूट लिया। बारातियों से डेढ़ लाख नगद लूटने के बाद बारात में शामिल एक बोलेरो और एक पिकअप गाड़ी सवार लोगों को भी बदमाशों ने लूट लिया। बारातियों का आरोप है कि बदमाश दुल्हन के चढ़ावा का जेवर भी लूट गए हैं। सूचना पर जिले के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसपी की मौजूदगी में पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के मोअज्जमपुर (बिल्हौर) निवासी कमलेश यादव की मंगलवार को कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में बारात जानी थी। बारात विलंब से कौशाम्बी जिले में प्रवेश हुई। बारातियों को घर तक लाने के लिए दुल्हन के पिता रामदीन ने दो बाइक सवार लोगों को हकीमपुर मोड़ के समीप भेजा था। वह बारात की बस का इंतजार कर रहे थे। बस आती, इसके पहले ही अचानक बाइक व चार पहिया से आए बदमाशों ने बस को रिसीव करने आए बाइक सवार लोगों पर हमला बोल दिया। मारपीट कर उनको खड्ढ में डाल दिया।

इसके बाद बस आते ही उसको रिसीव किया। बस को मढ़ी गांव के जाने वाले रास्ते में न ले जाकर उसको हकीमपुंर गांव की ओर ले गए। बारातियों को शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ की तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। बस मुख्यमार्ग से उतरकर लिंक मार्ग में पहुंच गई थी।
विज्ञापन


इसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने बड़े इत्मिनान से तमंचे की नोक पर बारातियों को लूटा। बस की लाइट देखकर बारात में शामिल रही बोलेरो व पिकअप जीप सवार लोग भी पहुंच गए। उनको भी बदमाशों ने लूटा। बारातियों का आरोप है कि बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपया नगद, लाखों रुपये के जेवर के अलावा दर्जनों मोबाइल लूटे हैं। बाराती बदमाशों से भिड़ गए तो हकीमपुर गांव की महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। सूचना पर एसपी वीके मिश्र सभी थानों की फोर्स लेकर रात करीब साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंचे। एसपी का कहना है कि बारातियों के साथ मारपीट हुई है। घटना की जांच की जा रही है। हकीमपुर गांव की महिलाएं भी आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन


बारातियों की बस को हाईजैक कर बदमाशों ने लूटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें