फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से हज पर जाएंगे 143 लोग

विज्ञापन
143 people to go to Haj from district - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जिले से हज पर जाएंगे 143 लोग
विज्ञापन

मंगलवार को हज जाने वाले लोगों का हुआ टीकाकरण
फोटो नं-11
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। हज यात्रा के लिए चयनित 143 लोगों का मंगलवार को टीकाकरण और प्रशिक्षण हुआ। यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को वैक्सीन भी पिलाई गई।
हज यात्रा में शामिल होने के लिए 245 लोगों ने अपना आवेदन किया था। लकी ड्रा के जरिए 143 लोग यात्रा में शामिल होने के लिए चुने गए। इनमें 90 पुरुष और 53 महिलाएं शामिल हैं। मंगलवार को मंझनपुर स्थित मदरसा दारुल एहसानिया में हज यात्रा में शामिल होने जा रहे लोगों का टीकाकरण और प्रशिक्षण दिया गया। यात्रियों को वैक्सीन भी पिलाई गई। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिव प्रकाश मिश्र ने बताया कि हज के दौरान पैदल चलना पड़ता है। इसलिए हज में जाने वाले लोग सुबह पैदल चलने की आदत डालें। इस मौके पर मदरसा प्रबंधक सुल्तानअली, वरासत अली, रफी उस्मान, मोहम्मद शरीफ, अशरफ रजा, अख्तर रजा, हाफिज हसनैन, इरशाद अली, जावेद, जुल्फेकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें