फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के बाद छात्रों को अब भविष्य की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा के बाद छात्रों को अब भविष्य की चिंता
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोग पुलिस व फौज की तैयारी में ले रहे दिलचस्पी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो मार्च को खत्म हो गई हैं। इसके बाद से छात्र-छात्राओं को भविष्य की चिंता सताने लगी है। विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वालों को परिणाम का इंतजार है। वहीं इंजीनियरिंग, मेडिकल व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग का मन बना रहे हैैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार जिले के 45396 में करीब 53 सौ छात्र-छात्राओं ने बीच में ही परीक्षा छोड़ दी थी। बोर्ड परीक्षाओं के बाद परीक्षार्थी और अभिभावक भविष्य की रूपरेखा बनाने में जुट गए हैं। कोचिंग के लिए अन्य शहरों में जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इंजीनियर व मेडिकल के लिए सर्वाधिक छात्रों का रुझान कोटा, दिल्ली आदि का है। वहीं एनडीए के लिए चंडीगढ़, देहरादून छात्रों की पहली पसंद है। प्रयागराज, वाराणसी एवं दिल्ली विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएशन के इच्छुक छात्र-छात्राओं को फिलहाल नतीजों का इंतजार है। जिले में सामान्य लॉ प्रवेश परीक्षा (क्लैट) का भी रुझान बढ़ रहा है। इसकी कोचिंग के लिए छात्र बड़े शहरों में जाना चाहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी युवाओं की पहली पसंद बेसिक शिक्षक, पुलिस और फौज में नौकरी करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
स्टे के बावजूद भवन निर्माण करा रहे दबंग
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के कादिलपुर गांव निवासी कांति देवी पत्नी चंद्रदीप में बताया कि उसका कोई भाई नहीं है। इस वजह से उसके पिता ने अपनी एक बीघा जमीन करीब तीन साल पहले उसके व उसकी बहन शांति देवी के नाम रजिस्ट्री कर दी थी। उक्त भूमि की रजिस्ट्री के बाद पट्टीदारों से बंटवारे को लेकर विवाद होने पर एसडीएम सदर की कोर्ट में बंटवारे का वाद दायर किया गया। अदालत का फैसला होने तक एसडीएम सदर (प्रयागराज) ने पांच जनवरी को जमीन में किसी भी तरह के निर्माण या कब्जा के लिए रोक लगा दी थी। आरोप है कि सदर एसडीएम के आदेश के बावजूद कुछ दबंगों द्वारा कांति देवी की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से जबरन भवन निर्माण कराया जा रहा है। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी जाती है। रविवार को पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें