फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ में रोड़ा बने सैनी के भिखारी परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडीएफ में रोड़ा बने सैनी के भिखारी परिवार
विज्ञापन

खुले में रोजाना फैला रहे गंदगी, दूभर हुआ आना-जाना
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। कड़ा ब्लॉक के सैनी गांव को भले ही ओडीएफ घोषित कर दिया गया हो, लेकिन यहां पशु अस्पताल के बगल में अवैध रूप से डेरा जमाए भिखारी परिवार प्रशासन के इस दावे की धज्जियां उड़ा रहे हैं। भिखारी परिवार के सदस्य खुले में शौच कर गंदगी फैला रहे है। इसके चलते लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है।
पंचायती राज विभाग ने सैनी गांव को कागजों पर खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया है। पर यहां की हकीकत सच से दूर है। दरअसल यहां पशु अस्पताल के बगल खाली भूमि पर आसपास गांव के कई भिखारी परिवारों ने डेरा बना लिया है। सुबह होते ही पूरा परिवार भीख मांगने के लिए रोडवेज बस स्टेशन पहुंच जाते हैं। इनके परिवार के लोग सुबह शाम फायर स्टेशन के पीछे एवं जर्जर धर्मशाला के आसपास खुले में शौच कर गंदगी फैलाते हैं। बदबू के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके अतिरिक्त तालाब किनारे भी सैनी सरांय के तमाम लोग खुले में शौच कर गंदगी फैलाते हैं। विरोध करने पर ये लोग झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। ग्राम प्रधान संतोष पटेल का कहना है कि उन्होंने कई बार लिखित शिकायत भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बीडीओ कड़ा राकेश कुमार धूरिया का कहना है कि खुले में शौच की निगरानी के लिए गांव के सेक्रेटरी एवं लेखापाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही पशु अस्पताल के पास अवैध रूप से रहने वाले भिखारियोे को उनके मूल गांव भेजा जाएगा। शीघ्र ही इसकी जांच कराने के लिए ब्लाक से एक टीम सैनी भेजेंगे।
विज्ञापन

------
भड़ेहरी में गुमटी में लगी आग, 80 हजार की क्षति
सिराथू। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भड़ेहरी गांव में रविवार की भोर लोहे की गुमटी में आग लग गई। इससे खाद्य पदार्थ, रोजमर्रा के उपयोग के सामान आदि राख हो गए। पीड़ित ने 80 हजार की क्षति होने का दावा किया है।
विज्ञापन

भड़ेहरी निवासी अश्वनी कुमार ने गांव में ही एक लोहे की गुमटी के अंदर किराना की दुकान खोल रखी है। रविवार की भोर गुमटी के अंदर से तेज धुंआ निकलता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अश्वनी को दी। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। इससे पहले तकरीबन 80 हजार का सामान राख हो गया। सूचना के बाद पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें