जिले की 14 वीं कोतवाली कड़ा के पहले कोतवाल बने अजित
पुलिस कप्तान ने चार इंस्पेक्टर सहित सात को दी नई तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/कड़ा। नवगठित शीतला धाम कड़ा कोतवाली बुधवार से वजूद में आ गई। यहां पर एसपी प्रदीप गुप्ता ने महेवाघाट कोतवाली में इंस्पेक्टर रहे अजित पांडेय को नई तैनाती दी है। कड़ा धाम कोतवाली बनने के बाद जिले में कोतवालियों की संख्या 14 हो गई है।
भाजपा सरकार बनने के बाद से ही शीतला धाम में कोतवाली बनाने की मांग काफी दिनों से हो रही थी। पहले यह स्थान सैनी कोतवाली के अंतर्गत आता था। सैनी कोतवाली में कुल 119 गांव आते थे। पिछले दिनों शासन ने सैनी कोतवाली के 35 गांवों को अलग कर कड़ा धाम को कोतवाली की बनाए जाने की मंजूरी दी। कड़ा कोतवाली का निर्माण गोविंदपुर ताजमल्लाहन गांव में होना है। भवन नहीं बन सकने की वजह से फिलहाल यह कोतवाली देवीगंज पुलिस चौकी में स्थापित की गई है। कड़ा कोतवाली के अंर्तगत देवीगंज, घोसियाना और अलीपुर जीता पुलिस चौकी आएंगी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कड़ा कोतवाली में पहले कोतवाल के रूप में महेवाघाट कोतवाली में इंस्पेक्टर पद पर तैनात अजित पांडेय को नई तैनाती दी है। इसके अलावा पुलिस लाइन में रहे इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को कोखराज, आनंद प्रकाश त्रिपाठी को सैनी, इंस्पेक्टर संतशरण को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक सैनी, उपनिरीक्षक विजय कुशवाहा को पुलिस लाइन से कोतवाली महेवाघाट और उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से सर्विलांस सेल में भेजा गया गया है।
फोटो नं-01
बेस्ट ऑफ लक पार्टी में बच्चों ने मचाया धमाल
सीबीएसई के बोर्ड परीक्षार्थियों को जूनियर ने दी विदाई
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा। कस्बे के लिटिल ब्लासम्स कान्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल एंड कॉलेज में बुधवार को बेस्ट ऑफ लक पार्टी का आयोजन हुआ। जिसमें सीबीएसई दसवीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को जूनियरों ने बधाई दी।
कॉलेज में आयोजित पार्टी के दौरान बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करने के बाद केक काट कर किया गया। इसके बाद फिल्मी गीतों पर डांस किया गया। जूनियर और सीनियर का भेदभाव नहीं दिखा। बच्चे पार्टी में शामिल होन के लिए घर से रंग-बिरंगे कपड़े पहन कर कॉलेज पहुंचे थे। कार्यक्रम में अंत में स्कूल के प्रबंधक जगदीश कुमार ने बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदा किया। इस मौके पर शिव कुमार दुबे, सुरेश चंद्र, घनश्याम सिंह, पवन कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो नं-10