फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1213 बूथों पर 630

विज्ञापन
विज्ञापन
1213 बूथों पर 6308 कर्मचारियों की लगेगी मतदान ड्यूटी
विज्ञापन

153 विभागों ने अब तक फीड कराया अपने कर्मचारियों का डाटा
डाटा फीड न कराने वाले 38 विभागों पर सीडीओ ने कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने में जिले के 38 विभाग रोड़ा बन रहे हैं। कर्मचारियों का डाटा फीड नहीं कराने वाले इन विभागों के विभागाध्यक्ष समेत कर्मचारियों पर सीडीओ ने शिकंजा कस दिया है। इनके वेतन भुगतान पर तब तक के लिए रोक लगा दी गई है जब तक एनआईसी से डाटा फीडिंग की रिपोर्ट नहीं मिल जाती। इसकी जानकारी होते ही संबंधित विभागाध्यक्ष व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने जिले की तीनों विधानसभाओं में 730 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन मतदान केंद्रों को 1213 बूथों में बांटा गया है। प्रत्येक बूथ पर मतदान वाले दिन एक पीठासीन व तीन मतदान अधिकारी की तैनाती की जानी है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी विभागों को अपने-अपने कर्मचारियों के नाम, मोबाइल नंबर एनआईसी में फीड कराने का निर्देश दिया था। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद 153 विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कर्मचारियों की फीडिंग करा दिया है। 38 विभागाध्यक्ष ऐसे हैं जो बार-बार चेतावनी के बाद भी कर्मचारियों की फीडिंग नहीं करा रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी संबंधित विभागाध्यक्षों व उनके कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। उन्होंने कोषाधिकारी कौशांबी को एनआईसी की रिपोर्ट आने तक भुगतान न करने का निर्देश दिया है। कर्मचारियों की डाटा फीडिंग न कराने वाले विभागों में मंडी समिति अजुहा, भूमि संरक्षण अधिकारी रामगंगा कमांड, भूमि संरक्षण अधिकारी भूमि विकास जल संसाधन, मंडी समिति भरवारी, जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन, आदर्श इंटर कालेज सरांय अकिल समेत 38 विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें