फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के पिता की हत्या में सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा। गैंगरेप पीड़िता के पिता की जहर देकर हत्या किए जाने के मामले में चरवा पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी का 26 अगस्त को अपहरण कर लिया गया था। मामले में लड़की के पिता ने पड़ोसी कुंवर पुत्र शंकर के खिलाफ उसी रोज केस दर्ज कराया था। पुलिस ने 31 अगस्त को लड़की को बरामद कर लिया। एक सितंबर को आरोपी युवक को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक मुख्य आरोपी कुंवर के साथ उसके छह साथियों ने भी लड़की के साथ बलात्कार किया था। इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। ऐसे में पीड़ित पिता कार्रवाई के लिए पैरवी करने लगा। गुरुवार सुबह वह कोर्ट जा रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में चरवा कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ गांव के समीप संदिग्ध दशा में उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिवार वालों ने कुंवर के साथियों पर ही चाय में जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए चरवा कोतवाली में हंगामा किया था। दबाव बढ़ता देख पुलिस ने कुंवर के साथी जगतबहादुर, शंकरलाल, समर सिंह, रामबाबू व संजय आदि निवासी मेड़ुआ थाना चरवा तथा रमेश निवासी शेरपुर पिपरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि पीड़िता ने बयान में खुद की मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की बात कही थी। इसीलिए तब रिपोर्ट नहीं लिखी गई। अब तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी पहले से ही जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें