फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंबग ने सार्वजनिक रास्ते पर लगा लिया दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। रहौनी गांव में एक दबंग ने सार्वजनिक मार्ग पर दरवाजा लगाकर ग्रामीणों का रास्ता बंद कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता है। लोगों ने एसडीएम चायल से शिकायत की है।
विज्ञापन


गांव के श्यामबाबू तिवारी, भइयालाल, रामसूरत, शिवनाथ, विजय कुमार, शारधा प्रसाद और रामसिंह आदि ने शुक्रवार को एसडीएम चायल जीतेंद्र श्रीवास्तव से मुलाकात कर शिकायती पत्र दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के एक सार्वजनिक मार्ग पर दबंग ने दरवाजा लगा लिया। इससे ग्रामीणों को दूसरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। जबकि उस रास्ते का उपयोग वह लोग अर्से से करते आ रहे हैं। इसका विरोध करने पर दबंग झगड़ा पर उतारू हो जाता है। पुलिस को भी अवगत कराया गया। एसडीएम ने ग्रामीणों को रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया है। लेखपाल और इंस्पेक्टर चरवा को मौके पर जाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें