फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर निबटाए 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चलाकर निबटाए 182 भूमि विवाद
विज्ञापन

-शनिवार को जिले के 24 गांवों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। भूमि संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के 24 गांवों में पुलिस व राजस्व टीम ने अभियान चलाया। तीनो तहसीलों में स्थित 12 थानों की टीम ने 182 मामलों का निस्तारण किया।
डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर 12 थानों की 24 टीमें भूमि संबंधी विवाद को हल कराने के लिए शनिवार को 24 गांवों में पहुंची। अभियान में चायल तहसील क्षेत्र की टीम ने 45 सिराथू की 74 व मंझनपुर टीम ने 63 शिकायतों का निस्तारण किया। शनिवार को जिन गांवों में अभियान चलाया गया उसमें मंझनपुर की टीम मलाकपींजरी व बंधवा रजबर, करारी की अगियौना व बरलहा, पश्चिम शरीरा की लोधौरा व पूरब शरीरा, कौशांबी की पहड़िया व सोनवारा, महेवाघाट की अंधावां व मवई गांव में अभियान चलाया। सरायअकिल की टीम जयंतीपुर व अतरसुरइया, चरवा की चक बादहशाहपुर व गौहानी कला, पिपरी की आलमपुर व मीरापुर गंधोई, पूरामुफ्ती की उजिहिनी खालसा कोखराज की दरवेशपुर व बिसारा, सैनी की चक कोरियों पंच हजारी व कंथुआ एवं पइंसा टीम ने ऐमावारी व थोन गांव में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाते हुए भूमि विवाद हल कराया। जिले भर की टीम ने शनिवार को कुल 182 मामलों का निस्तारण किया। निस्तारण होने से संबंधित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
अतिक्रमण हटाओ समिति की बैठक 26 को
जिला अतिक्रमण हटाओ समिति की बैठक 26 फरवरी को डीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में शाम छह बजे होगी। जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में अब तक हटवाए गए अतिक्रमण की समीक्षा होगी। उन्होंने संबंधित समिति के सभी सदस्यों से बैठक में समय पर आंकड़ों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें