फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर के साथ ठंड का सितम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शीत लहर के साथ ठंड का सितम जारी
विज्ञापन

- कातिल ठंड की चपेट में आने से युवक की मौत, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो नं-
मंझनपुर। दोआबा में कातिल ठंड का सिमत जारी है। पछुआ हवा के साथ कोहरे की घनी चादर से बढ़ी शीत लहर कातिल हो गई है। ठंड से मौतों का भी सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार की सुबह सिराथू के नगियामई गांव में एक युवक की ठंड लगने से मौत हो गई। सुबह खेत से लौटने के बाद युवक की हालत बिगड़ी थी। परिजनों को शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
सिराथू तहसील क्षेत्र के नगियामई निवासी आबिद (36) पुत्र तामूर बृहस्पतिवार की सुबह खेत से लौटा था। इसके बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। युवक को कांपता देख घर वालों ने आग जलाने के बाद घरेलू उपचार शुरू किया। उपचार के बाद घर वाले जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते रास्ते में ही युवक की सांसे थम चुकी थी। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में सप्ताह भर सेे कोहरे की धुंध के साथ गलनभरी ठंड ने विकराल रूप धारण कर रखा है। कातिल बनी ठंड की चपेट में आने से लोग मौत की चपेट में आ रहे हैं। बीते पखवारे भर ठंड लगने से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


00000
बच्चों की करें देखभाल, वृद्धों का रखें ख्याल
गलन और ठंड बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा बच्चों और बूढ़ों की सेहत बिगड़ी है। डॉक्टरों का कहना है कि खान-पान और ठंड से बचाव में लापरवाही खतरनाक साबित हो रही है। जिला चिकित्सालय समेत निजी अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या ज्यादा देखी जा रही है। हफ्ते भर के भीतर जिले में हुई मौतों में बुजुर्गों की तादाद अधिक है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश का कहना है कि इस मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
----------
ऐसे करें बच्चों की देखभाल-
0 बच्चा एक साल से कम उम्र है तो उसे सफर के दौरान गर्म कपड़ों से लपेट कर रखें।
0 बच्चों को सफर के दौरान खिड़की के सामने न बैठाएं।
0 खट्टे फल और दही का प्रयोग मां के लिए खतरनाक हो सकता है।
0 खाने में दलिया, सूजी का उपमा, साबूदानी की खिचड़ी दें। क्यों कि यह आसानी से पच जाती है।
0 कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम से बच्चों को दूर रखें।
---------------------
वृद्धों की ऐसे करें ख्याल-
0 वृद्धों के कान, सिर, पैर, किसी भी हाल में खुले नहीं होने चाहिए।
0 दो-तीन गरम कपड़े पहनें।
0 अगर जोड़ों में दर्द हो तो तल मालिश न करें क्योंकि बाद में ब्लड सर्कुलेसन नार्मल होने पर दर्द बढ़ जाता है।
0 दर्द होने पर हाट वाटर बैग से सेकाई करें।
----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें