फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी के गहरे पानी में समाया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के गहरे पानी में समाया युवक, मौत
विज्ञापन

मंगलवार को कड़ा के कुबरी घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू(कौशाम्बी)। सैनी के गुलामीपुर गांव का युवक मंगलवार को साथी के साथ गंगा स्नान करने कड़ा के कुबरी घाट पर गया था। नहाते समय युवक गहरे पानी में जाकर डूब गया। जब तक स्थानीय गोताखोर युवक को नदी से बाहर निकालते उसकी सांसें थम चुकी थीं। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के गुलामीपुर गांव का अमित कुमार (20) पुत्र अशोक कुमार मंगलवार की सुबह साथी ऋषभ केशरवानी के साथ गंगा स्नान करने के लिए कड़ा के कुबरी घाट पर गया था। घाट पर पहुंचने के बाद अमित ने कपड़ा उतारने के बाद नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। युवक को डूबता देख साथी ऋषभ शोर मचाने लगा। युवक का शोर सुन आस-पास मौजूद लोगों ने साथ स्थानीय गोताखोर भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक गोताखोर नदी में कूदते युवक गहरे पानी में समा चुका था। दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह युवक के शव को गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाला। युवक के मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें