फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से आए तस्कर गंगा में पकड़ रहे कछुवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

पक्षियों के अलावा गंगा नदी में कछुओं की भी तस्करी शुरू हो गई है। कछुआ पकड़ने के लिए तस्करों ने बिहार के छपरा से युवाओं के एक दल को बुलाया है। यह रात में जाल डालकर कछुओं को पकड़ते हैं। इनके डेरा जमाते ही इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। दो दिन पहले कोखराज थाने की पुलिस ने कछार में दबिश भी दी थी लेकिन तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगे थे।

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ते ही कछुआ तस्कर सक्रिय हो गए हैं। रात करीब 11 बजे के बाद गंगा नदी में जाल डाला जाता है। यह जाल विशेष प्रकार का बना होता है। इसमें कछुआ ही फंसते हैं। तस्कर इस जाल को झाम कहते हैं। झाम बिहार में बनता है। झाम के जरिए कछुओं को पकड़ने वाले लोग इसके विशेषज्ञ होते हैं। तस्करों ने बिहार के छपरा से कछुआ पकड़ने वालों को बुलाया है।
विज्ञापन


बिहार से आए शिकारी कछुओं को पकड़ने के लिए रात में गंगा के कछार में आते हैं। भोर तक वह नदी में बोट अथवा नाव के जरिए भ्रमण करते हैं। इसके बाद भोर में ही कछुओं को पकड़कर उसे लग्जरी वाहनों से वाराणसी के रास्ते कोलकाता भेज देते हैं। 20 से 25 किलो का कछुवा तस्कर लाखों रुपये कीमत में बेचते हैं। तस्करों का प्रयास होता है कि 20 से 40 किलो तक का कछुआ उन्हें किसी भी कीमत पर मिले।

यह कछुए बोरे में भरकर भेजे जाते हैं। तस्करों की चहलकदमी की जानकारी स्थानीय लोगों को हो चुकी है। मामले की शिकायत भी हो चुकी है। दो दिन पहले कोखराज पुलिस ने सिहोरी के समीप गंगा नदी के किनारे दबिश दी थी लेकिन तस्कर नहीं मिले। पुलिस ने सर्च लाइट मारकर जाल देखने की कोशिश की लेकिन नदी के उफान के कारण वह बरामद नहीं हो सकी।


बिहार से आए तस्कर गंगा में पकड़ रहे कछुआ
सरहदें बांटकर पकड़े जा रहे जलीय जंतु, सिहोरी व उजिहिनी गांव के सामने लगाते हैं जाल

सरहद के बंटवारे को लेकर होता है संघर्ष
कछुआ तस्करों के बीच गंगा नदी में सरहद के बटवारे को लेकर हर वर्ष बारिश के मौसम में तनातनी होती है। सिहोरी व उजैहिनी के समीप दो गुट तस्करी करते हैं। यह दोनों गुट किसी का हस्तक्षेप इस अवैध धंधे में नहीं बर्दाश्त करते हैं। तीन साल पहले कोखराज एसओ रहे श्रीप्रकाश यादव के कार्यकाल में दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट के साथ ही फायरिंग हुई। इसके बाद लगभग 40 किलो कछुआ स्कार्पियो वाहन से बरामद किया गया था। इस कार्रवाई के बाद से गुटों ने अपनी-अपनी सीमाएं तय कर रखी हैं।

हिस्ट्रीशीटरों की अहम भूमिका
कछुआ तस्करी में कोखराज थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह गंगा के कछार में तस्करों की भरपूर मदद करते हैं। यदि कोई विरोध करता है तो यही हिस्ट्रीशीटर खुलकर सामने आ जाते हैं। इस खेल में पट्टी नरवर, लोंहदा, बलिहांवा व काजू के हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं।
विज्ञापन



‘गंगा की तराई में यदि कछुआ तस्करी हो रही है तो यह गंभीर मामला है। संबंधित थानों की पुलिस को इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा। साथ ही बिहार से जो लोग आए हैं, उनको ढूंढकर कार्रवाई कराई जाएगी।
अशोक पांडेय-एसपी’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें