फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लोग देखेंगे मॉडल गांव बबुरा की खूबियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के मॉडल गांव बबुरा में केंद्र सरकार के ओडीएफ अभियान की सफलता अब देश के कोने-कोने में बसे लोग देख सकेंगे। केंद्र सरकार के निर्देश पर गुरुवार को कृषि विज्ञान विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव में ओडीएफ अभियान के तहत कराए गए कार्यों की मूवी तैयार की है।

भारत सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे ओडीएफ अभियान के चलते बबुरा गांव जिले का मॉडल गांव बन गया। यहां के ग्राम प्रधान सुनील कुमार मिश्र ने अभियान को मूर्त रूप देने के लिए 191 शौचालयों का निर्माण तो कराया ही दस बायोगैस प्लांट भी बनवा डाले।
विज्ञापन


इस प्लांट में गांव की सड़कों पर पड़े रहने वाले गोबर व खरपतवार को डालने से जहां गलियां साफ रहती हैं वहीं लोगों को मुफ्त में रसोई गैस मिल रही है। इसके अलावा गांव में लगे हैंडपंपों व लोगों के घरों के सामने सरकार की योजना से हटकर 180 सोख्ता गड्ढे बनवाए गए हैं। इन गड्ढों में पहुंचा घरों का गंदा पानी रिचार्ज होकर भू-गर्भ जल स्तर सुधारने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


मॉडल गांव की इन्हीं खूबियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार के कृषि विज्ञान विभाग की टीम गांव पहुंची और मूवी तैयार कर ले गई। टीम के आने की खबर मिलते ही डीपीआरओ व प्रभारी उद्यान अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मॉडल गांव की खूबियों से रूबरू कराया।

देश के लोग देखेंगे मॉडल गांव बबुरा की खूबियां
भारत सरकार के निर्देश पर बबुरा गांव पहुंची कृषि विभाग विभाग की टीम
शौचालय, सोख्ता गड्ढा, बायोप्लांट और सफाई की बनाई गई मूवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें