1412 suspected people tested covid, 5 shortout positive
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। मंगलवार को भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिंहित करने में जुट गई है। अच्छी बात ये रही कि सात मरीज ठीक भी हुए हैं।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग के शिविरों में जिले भर के 1412 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में नेवादा क्षेत्र के दो, सिराथू, मंझनपुर तथा कड़ा के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इस तरह से जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2143 हो गई है। हालांकि इनमें से 2024 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। अब तक 27 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। फिलहाल केवल 92 मरीजों का इलाज चल रहा है।