फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 1.27 करोड़ की लागत से 14 सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

Mon, 13 Oct 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
आषाढ़ा माइनर में गड्ढा में तब्दील सड़क।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
किशनपुर माइनर की जर्जर सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू होने जा रही है। सिंचाई विभाग ने नहर के किनारे बनी सड़कों को गड्ढामुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने 1.27 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा और 15 दिन में सभी 14 सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के किशनपुर पंप कैनाल से प्रयागराज तक करीब 76 किलोमीटर लंबी नहर बनी है जिसमें कुल 35 माइनर हैं। इनमें से 14 माइनरों की सड़कें बारिश और ओवरलोड वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण किसानों और राहगीरों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सिंचाई विभाग ने इन क्षतिग्रस्त सड़कों को चिह्नित कर मरम्मत की योजना तैयार की है। अधिशासी अभियंता इं. सुंदर लाल वर्मा ने बताया कि 14 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ पैचवर्क भी कराया जाएगा। इसमें कुल 1.27 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किशनपुर पंप कैनाल की तीन किलोमीटर सर्विस रोड की मरम्मत पर 7.48 लाख रुपये और सरसवां माइनर की दो किलोमीटर रोड की मरम्मत पर 4.87 लाख रुपये खर्च होंगे।
इसी तरह अन्य 12 सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त और सुरक्षित बनाया जाएगा। विभाग के मुताबिक, कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि सड़कों की टिकाऊ मरम्मत हो सके और आम जनता को लंबे समय तक सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें