फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 14 सीएससी आईडी निरस्त

Thu, 20 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लगातार लापरवाही पाए जाने पर 14 जनसेवा केंद्र (सीएससी) संचालकों की आईडी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई एग्री स्टैक पोर्टल पर किसानों के रजिस्ट्रेशन में हो रही धीमी प्रगति को देखते हुए की है।
विज्ञापन




भारत सरकार की ओर से संचालित फार्मर रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत जिले में सभी किसानों का रजिस्ट्रेशन सीएससी के माध्यम से किया जाना है। डीएम के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर अधिकतम किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।



इसके बावजूद नागेंद्र कुमार, धरम सिंह, राकेश कुमार, पंकज कुमार, सोमदत्त, सुनील कुमार, मो. फैजल, ज्ञान सिंह, नंदलाल, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, मो. सलीम, इरफान उल्लाह एवं मो. गुफरान की ओर से कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लापरवाह सीएससी संचालकों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। अब तक कुल 84 जनसेवा केंद्र आईडी निरस्त की जा चुकी है।
विज्ञापन




मुख्य विकास अधिकारी ने सुनीं किसानों की समस्याएं



सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंझनपुर स्थित किसान कल्याण केंद्र में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए किसानों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान संबंधी सुझाव दिए गए। सीडीओ ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे कृषि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें