फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 ने दी कोरोना को मात, 94.5 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट

विज्ञापन
14 beats Corona, 94.5% recovery rate
विज्ञापन
संक्रमण को लेकर जिले में राहत वाली खबरें सामने आने लगी है। लगातार कई दिनों से नए संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज कारोना को मात दे रहे हैं। मंगलवार को भी सिर्फ तीन नए पॉजिटिव केस मिले, जबकि 10 मरीज स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1516 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 993 का एंटीजेन टेस्ट हुआ। जबकि 513 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया।
विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में 10 मरीज निगेटिव हो गए। जबकि तीन नए लोग पॉजिटिव निकले। संक्रमितों में मूरतगंज क्षेत्र के दो और सरसवां क्षेत्र का एक व्यक्ति शामिल है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक मिले 1957 संक्रमितों में 1850 लोग ठीक हो चुके हैं। इसी के चलते पहली बार जिले का रिकवरी रेट 94.5 फीसदी पहुंच गया। फिलहाल केवल 83 मरीजों का ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें