फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2560 में 1362 बुजुर्गों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
1362 elderly people got corona vaccine in 2560 - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बुजुर्गों के टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान को जिले में अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है। तमाम तैयारियों के बावजूद शुक्रवार को भी सिर्फ 53 फीसदी बुजुर्ग ही टीका लगवाने स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। इस कारण केवल 1362 बुजुर्गों को ही वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा सकी।
विज्ञापन

जिले में 60 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों व 45 से 59 वर्ष के गंभीर रोगियों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही है। लगातार प्रयासों के बाद भी दोआबा के बुजुर्ग कोरोना का टीका लगवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए शुक्रवार से रोजाना सत्रों का आयोजन प्रारंभ किया गया है। बुजुर्गों को प्रेरित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही राजस्व और पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहली बार जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर एक साथ टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। प्रशासनिक कवायदों का असर रहा कि पिछले दिनों की अपेक्षा केंद्रों पर बुजुर्गों की संख्या कुछ ज्यादा दिखी। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य 2560 के सापेक्ष शाम पांच बजे तक जिले भर में 1362 वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया शनिवार को भी नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर बुजुर्गों को टीका लगाया जाएगा।
492 फ्रंट लाइन वर्करों ने लगवाई दूसरी डोज
12 फरवरी को जिले के 768 फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया था। इनको दूसरी डोज लगाने के लिए शुक्रवार को निर्धारित केंद्रों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश के अग्रवाल ने बताया कि इनमें से 492 लोगों ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाई।
सरायअकिल में 106 व नेवादा में 330 को लगी वैक्सीन
सीएचसी में शुक्रवार को 160 तथा नेवादा पीएचसी में 480 वृद्धों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। सरायअकिल में 106 और नेवादा में 330 वृद्धों ने ही वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण में चिकित्साधिकारी नेवादा, डॉ. ललित सिंह, डॉ. सुभाष गौड़, डॉ. रमेश सिंह, चेतना, लालपूजन, रेखा देवी, प्रीति देवी, पूनम, सुनीता कुशवाहा, रेखा चौधरी, सुरेखा देवी, स्नेहा कुशवाहा, सुनीता देवी, सविता सिंदे की टीम लगी रही। प्रभारी चिकित्साधिकारी सरायअकिल डॉ. सऊद ने बताया कि वृद्धों के लिए 15 मार्च को दोबारा टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें