फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सस्ते में किडनी बदलवाने का झांसा देकर 13.60 लाख ठगे

Mon, 06 Jan 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाधाम कोतवाली के टिकरी मजरा कमालपुर गांव के युवक से किडनी बदलने के नाम पर 13.60 लाख रुपये की ठगी की गई। एसपी के निर्देश और पीड़ित की तहरीर पर जालसाज दंपती समेत चार आरोपियों के खिलाफ ठगी व धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टिकरी मजरा कमालपुर निवासी दिनेश यादव ने बताया कि उसके भाई राजेश की किडनी (गुर्दा) खराब थी। उसका इलाज हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल के डाॅक्टरों ने राजेश को किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी।
दिनेश प्रयागराज स्थित सराफा बाजार में गलाई का काम करता था। वह भाई की जांच कराकर लौटा तो दुकान में उसका परिचय भदोही जनपद के सुधवै गोधना निवासी अजय कुमार से हो गया। लगभग चार माह पहले अजय से दिनेश को छूट कराने का झांसा दिया। कहा, 30 लाख रुपये में किडनी ट्रांसप्लांट करा दूंगा, लेकिन एडवांस के तौर पर 15 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

छूट के झांसे में आए दिनेश ने अपने मित्रों, रिश्तेदारों के खातों से कई किस्तों में 13 लाख 60 हजार 400 रुपये ऑनलाइन अजय व उसके मित्र राजेश रामनिहोर भाष्कर, तृप्ति भाष्कर और प्रतिमा के खाते में भेज दिए। इसके बाद दिनेश भाई राजेश को मेदांता अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां आरोपी अजय ने अस्पताल के बगल स्थित एक होटल में ठहरने की व्यवस्था करा दी।
इसी दौरान दिनेश को पता चला कि चारों आरोपियों ने कूटरचित कर अपना आधार कार्ड व पता फर्जी बना रखा था। दिनेश के मुताबिक भाई राजेश का पूरा इलाज नहीं कराने पर उसने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वह वहां से बिना इलाज कराए लौट आया।
पीड़ित दिनेश ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कड़ा धाम कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई कराने का निर्देश दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर भदोही निवासी अजय, जौनपुर के मछली शहर के चौरी जंघई निवासी राजेश रामनिहोर भाष्कर उसकी पत्नी तृप्ति भाष्कर व कड़ा धाम निवासी प्रतिमा संकठा के खिलाफ कूट रचित , जालसाजी व धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें