आठ केंद्रों पर कल होगी जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा
2634 छात्र देंगे इम्तहान, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में नए छात्रों के प्रवेश के लिए परीक्षा छह अप्रैल को होगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रवेश परीक्षा जिले के आठ केंद्रों में दोपहर 11 बजे से ड़ेढ बजे तक आयोजित की जाएगी।
वर्ष 2019 के नए सत्र में छठवीं कक्षा के छात्रों के लिए जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा आयोजित करा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। कुल 2634 छात्रों के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा ने बताया कि चायल ब्लाक के छात्रों के लिए लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज चायल खास में नेवादा ब्लाक के करारी इंटर कालेज करारी, मूरतगंज विकास खंड के नेशनल इंटर कालेज भरवारी, मंझनपुर विकास खंड के दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा, सरसवां विकास खंड के कृषक इंटर कालेज हिनौता, सिराथू विकास खंड के हुबलाल इंटर कालेज भरवारी और कड़ा विकास खंड के एसएवी इंटर कालेज सिराथू में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी व केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा में प्रेवश लेने के लिए परीक्षार्थी को अपने प्रवेश पत्र के साथ सम्बंधित विद्यालय में सुबह 10.30 बजे तक पहुंचने के लिए कहा गया है। बाद में पहुंचने वाले परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
---------
नौंवी में प्रवेश के लिए चार छात्रों का हुआ चयन
मंझनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। इसमें जिले के चार छात्रों का चयन हुआ है। इनमें अजय कुमार तिवारी पुत्र रावेंद्र कुमार तिवारी, आलोक सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह, निर्भय पाल पुत्र अनिल कुमार तथा राशि केसरवानी पुत्री सतीश चंद्र केसरवानी शामिल हैं। चयनित छात्रों के अविभावक आठ अप्रैल को विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश सम्बंधी सभी प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।