फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने वाला हो हमारा जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने वाला हो हमारा जनप्रतिनिधि
विज्ञापन

मंझनपुर (ब्यूरो)। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों को विजयी देखना चाहतीं है। इसके लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क साधने में जुटे हैं। वहीं, कुछ पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर काफी मंथन कर रहीं है। ताकि, चुनाव जीतने में कोई कसर न रह जाए। ऐसे में मतदाता भी चुनाव को लेकर आपस में मंथन कर रहे हैं। सभी लोग अपनी-अपनी पसंद को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। इस वक्त ज्यादातर सार्वजनिक स्थान चुनावी अड्डा बन गए हैं। गुरुवार को ‘अमर उजाला’ ने मतदाताओं से मिलकर उनकी राय जाना-
--------
बोले वोटर
फोटो नं-20
भ्रष्टाचार के रहते विकास होना असंभव है। देश का विकास व भ्रष्टाचार को समाप्त करने वाली सरकार का चयन किया जाएगा। इसलिए भ्रष्टाचार का खात्मा हो सके और देश विकास कर सके।
विज्ञापन

मयंक केसरवानी-मंझनपुर
------
फोटो नं-21
एक ईमानदार जनप्रतिनिधि की आवश्यकता होती है। प्रतिनिधि के ईमानदार चुने जाने पर क्षेत्र के साथ-साथ आम आदमी का विकास होना निश्चित हैं। इसलिए ईमानदार प्रत्याशी का ही चयन कर व वोट दिया जाएगा।
रोहित कुमार-बंबुरा
------
फोटो नं-22
क्षेत्र में बेरोजगारी जटिल समस्या बन गई है। युवाओं को रोजगार की सुविधाएं मुहैया कराने की आवश्यकता है। ताकि रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े। ऐसी सोच रखने वाला प्रत्याशी हमारी पसंद होगा।
विज्ञापन

सचिन मोदनवाल-मंझनपुर
---------
फोटो नं-23
शिक्षा के क्षेत्र में जिला काफी पिछड़ा हुआ है। जिले में तकनीकी शिक्षा के उच्च संस्थानों की स्थापना की आवश्यकता है। ऐसे में शिक्षा के प्रति विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।
रत्नेश श्रीवास्तव-मंझनपुर
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें