फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में ठंड नहीं बीमारी से दम तोड़ रहे लोग!

विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में ठंड से नहीं बीमारी से दम तोड़ रहे लोग!
विज्ञापन

अब तक हुई छह मौतों में एक में भी नहीं हुई ठंड की पुष्टि
मरने वाले परिवारों के आश्रितों को नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। ‘तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है’ मशहूर शायर अदम गोंडवीं की यह लाइन जिले में ठंड से मरने वाले लोगों पर सटीक बैठती है। ठंड की वजह से अब तक दर्जन भर लोगों की जान जा चुकी है लेकिन सात मामलों में कराए गए पोस्टमार्टम में ठंड से मौत की पुुष्टि नहीं हो सकी।
जिले में शीत लहरी का प्रकोप जारी है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर अब तक करीब एक दर्जन लोगों की ठंड लगने से मौत का दावा किया जा रहा था। इसमें सात मामलों में मृतकों के घरवालों ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ठंड लगना नहीं आया है। इसे लेकर प्रशासन ने सरकारी सहायता देने में हाथ खड़ा कर दिया है। विभागीय आंकड़े की मानें तो अब तक छह शवों पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें मौत का कारण ठंड नहीं बल्कि बीमारी आया है। इस वजह से सरकारी की तरफ से दी जाने वाली कोई सहायता मृतक के आश्रितों को नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन

इंसेट
बिना पोस्टमार्टम नहीं मिलेगी सहायता
मंझनपुर। ठंड से मौत होने के मामलों में बिना पोस्टमार्टम के सहायता नहीं देने का प्रावधान है। जब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा और चिकित्सक मौत का कारण ठंड स्पष्ट नहीं करता, तब तक सरकारी सहायता नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

वर्जन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब तक चिकित्सक मौत का कारण ठंड नहीं लिखता, सरकारी सहायता नहीं दी जा सकती है। अब तक छह मामलों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है जिसमें मौत का कारण ठंड नहीं बीमारी बताया गया है। एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है।
राकेश श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें