फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 दिव्यांग बच्चों को बाटे गए 93 उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग मुहैया कराए जा रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को बीआरसी नेवादा में शिविर लगाया गया। इसमें कैंप लगाया गया। बीएसए ने करीब 64 दिव्यांग बच्चों को 93 उपकरण मुहैया कराया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बीएसए अरविंद कुमार ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी न किसी कला व गुण में माहिर होते हैं। जरूरत उस प्रतिभा की पहचान कर सामने लाने की। इसके लिए बच्चों को उनकी सुविधानुसार उपकरण दिया जाए। ताकि उपकरण के सहयोग से वह आम बच्चों की तरह कार्य कर सकें। शिविर में आए 64 बच्चों को 93 उपकरण दिए गए। इनमें ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एंड कैली स्मार्ट, ब्रेल किट, रोलेटर, एमआर किट समेत अन्य जरूरी उपकरण शामिल हैं। एलिम्को के विशेषज्ञों ने उपकरण के रखरखाव व उनके इस्तेमाल की जानकारी दी। इस मौके पर समेकित शिक्षा के समन्वयक विकास पांडेय, एबीएसए नेवादा, अजीत सिंह, थानाध्यक्ष सरायअकिल प्रदीप राय, सुमंत कुमार, अरविंद कुमार सहित बीआरसी के कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें