फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान व पति समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। क्षेत्र के बसुहार गांव की ग्राम प्रधान और उनके पति सहित तीन के खिलाफ पड़ोस की ही एक महिला ने दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। घटना सात अक्तूबर को हुई थी। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने आरोंपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बसुहार गांव की अनीता देवी पत्नी मंतलाल ने बताया कि पट्टीदारों से बंटवारे को लेकर उसका विवाद चल रहा है। सात अक्तूबर को मारपीट भी हो गई थी। इसके बाद शाम को ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने दोनों पक्षों को सुलह के लिए अपने घर बुलाया। पीड़िता के मुताबिक प्रधान व उनके पति निर्भय मिश्रा ने उसकी पिटाई की। बीच-बचाव करने पर पति को भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए तमंचे की बट से पीटा गया। प्रधान पति ने अपने साथी संतलाल के साथ मिलकर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया। इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। बताया कि दो दिन तक प्रधान कोतवाली नहीं जाने दे रही थीं। मंगलवार शाम किसी तरह पीड़ित महिला पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें