चायल। पिपरी पुलिस ने रविवार रात शातिर दयाराम पाल को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश पर 15 हजार का ईनाम है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक व गांजा बरामद करने का दावा किया है। लिखपढ़ी के बाद सोमवार को आरोपी बदमाश जेल भेज दिया गया।
कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि रविवार रात गश्त के दौरान मोहिउद्दीनपुर गांव के समीप एक युवक को बाइक से आते देख उसे रुकने का इशारा किया गया। पर, रुकने के बजाय पुलिस को देखकर उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। सिपाहियों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक और थैले में रखा दो किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया। इंस्पेक्टर के अनुसार पकड़े गए युवक का नाम दयाराम पाल उर्फ रंजीत कुमार पुत्र बुद्धू पाल उर्फ रामफल निवासी कोटिया थाना सरायअकिल है। वह 15 हजार रुपये का इनामिया है। उस पर सैनी और कोखराज थाने में लूट, छिनैती के कई केस दर्ज हैं। थाने लाकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखा-पढ़ी कर उसका चालान कर दिया।