फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में डूबने से दसवीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव में गुरुवार सुबह गंगा नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अफजलपुर सातों गांव का मोहित (15) पुत्र अशोक कुमार दसवीं का छात्र था। गुरुवार सुबह वह मवेशी चराने गंगा नदी के किनारे गया था। वहां जानवरों को पानी पिलाने लगा। इस दौरान पैर फिसलने से अचानक गहरे पानी में समा गया। हादसा देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर किसी तरह मोहित को बाहर निकाला। इसके बाद उसे इस्माइलपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पीड़ितों को ढांढस बंधाने सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल भी मौके पर पहुंचे थे। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि जांच के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें