फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की फटकार पर छात्रा ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा ने मंगलवार शाम परिजनों की फटकार से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे प्रेम संबंध की चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन


चरवा इलाके के एक गांव की 17 वर्षीय एक लड़की इंटर की छात्रा है। मंगलवार शाम उसने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वाले छात्रा अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी सांस थम गई। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लड़की के पिता का कहना है कि पढ़ाई नहीं करने को लेकर बेटी को डांटा गया था। इसी से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि छात्रा का सहपाठी युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसकी भनक लगने पर भाई ने फटकारा तो उसने मौत को गले लगा लिया। मामले में चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें