फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा की लाडली ने निशानेबाजी में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा की बेटियों ने निशानेबाजी में दिखाया दम
विज्ञापन

प्रदेशीय राइफल शूटिंग में प्रथम स्थान पाने पर डीएम ने किया सम्मानित
फोटो........
मंझनपुर (ब्यूरो)। अलीगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में दोआबा की दो बेटियों ने जिले का नाम रोशन किया है। प्रथम स्थान पाने वाली दोनों खिलाड़ियों को गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवार की छात्राओं ने प्रदेशीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। कालेज की कु. जागृति सिंह व ज्योति मौर्य ने प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। दोनों छात्राएं प्रतियोगिता में झंडा गाड़ने के बाद लौटीं तो गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलक्ट्रेट में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान डीएम ने दोनों छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी, जिला खेल सचिव चंद्रभूषण पांडेय, प्रशिक्षक उमेंद्र सिंह व राम शंकर सिंह सहित दोनों छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



अलाव जलने से कस्बाइयों ने महसूस की राहत
चेयरमैन के प्रतिनिधि ने आधा दर्जन स्थलों जलवाया अलाव
फोटो-
नेवादा (ब्यूरो)। नगर पंचायत सरायअकिल में गुरुवार शाम चेयरमैन प्रतिनिधि ने आधा दर्जन स्थानों पर अलाव जलवा दिया। अलाव जलने से ठिठुर रहे कस्बे के लोगों ने राहत की सांस ली है।
तीन दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से नगर पंचायत सरायअकिल के लोग ठिठुर रहे थे। कस्बे में अलाव का इंतजाम न होने से लोगों को पालीथिन व कागज के गत्ते जलाकर ठंड दूर करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी चेयरमैन शिवदानी को हुई तो उन्होंने अपने प्रतिनिधि उमाकांत पांडेय व भैयालाल रस्तोगी को प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया। चेयरमैन के निर्देश पर उनके प्रतिनिधियों ने चंद्रशेखर पार्क, फकीराबाद चौराहा, बस स्टॉप सहित आधा दर्जन स्थानों पर लकड़ी पहुंचाकर अलाव जलवाया। कस्बे व चौराहे में अलाव जलने के बाद ठंड से ठिठुर रहे स्थानीय लोगों के अलावा बाजार आने-जाने वाले लोगों ने भी राहत महसूस की है। चेयरमैन शिवदानी का कहना है कि जरूरत वाले अन्य स्थानों पर भी अलाव का इंतजाम कराया जाएगा।
विज्ञापन





मुख्यालय में अलाव का नहीं हो सका इंतजाम
जिले के सरायअकिल, चायल, सिराथू आदि कस्बों में कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने अलाव का इंतजाम करा दिया है। लेकिन मुख्यालय मंझनपुर में नगर प्रशासन की ओर से एक स्थान पर भी अलाव का इंतजाम नहीं हो सका जबकि मुख्यालय में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। अलाव का इंतजाम नहीं होने से लोग कांपते हुए आते-जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें