फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 लोगों को मिला एलपीजी गैस कनेक्शन

Thu, 06 Aug 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिंडरा (ब्यूरो)। करारी क्षेत्र के मंगौरा गांव में कैंप लगाकर बुधवार को 130 बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। फ्री में सिलेंडर, पाइप और रेगुलेटर पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। सभी ने एक स्वर से केन्द्र सरकार की इस योजना की तारीफ की।
विज्ञापन


बता दें कि केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीबों को फ्री में गैस कनेक्शन देने की योजना बनाई है। इसी के तहत जिले के गांवों में हर रोज कैंप लगाकर पात्रों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बुधवार को भरवारी स्थित इंडेन गैस एजेंसी की ओर से करारी के मंगौरा गांव में शिविर लगाया गया। इसमें शेषा, मंगौरा, जमदुआ, गुलामीपुर, गुलामनूर का पूरा समेत आधा दर्जन गांवों के बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को कनेक्शन दिया गया। इस दौरान भाजपा नेता कमल कुशवाहा और रामचंद्र मौर्य ने लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि मोदी सरकार हद कदम गरीबों के हित में रख रही है। इसलिए प्रदेश में भी भाजपा को लाना जरुरी है। इस मौके पर एजेंसी के गौरव केसरवानी, मनीष श्रीवास्तव, दीनानाथ शुक्ला, अजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें