फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन दिन में 13 ओवरलोड वाहन सीज, 6.30 लाख की हुई वसूली

Wed, 27 May 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
ओवर लोड ट्रक के ​खिलाफ कार्रवाई करते खनन अ​धिकारी व एआरटीओ। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनन विभाग की लगातार कार्रवाई से बालू माफियाओं और वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। खनन अधिकारी चंद्र प्रकाश जायसवाल की अगुवाई में तीन दिन में 13 ओवरलोड वाहन सीज कर 6.30 लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन

खनन विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार 25 मई को तीन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1,39,980 रुपये, 26 मई को सात वाहनों से 3,43,060 रुपये और 27 मई को तीन वाहनों से 1,47,960 रुपये वसूले गए। अभियान के दौरान बालू लदे डंपर, गिट्टी लदे ट्रक, मिट्टी लदे वाहन समेत अन्य कई प्रकार के ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया।
खनन अधिकारी चंद्र प्रकाश जायसवाल ने बताया कि ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें