फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 ने दी कोरोना की मात, तीन मिले संक्रमित मिले

विज्ञापन
13 defeated Corona, three found infected - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले में कोरोना का कहर कम रहा। संक्रमण की जद में रहे 13 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं तीन नए लोग संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1370 संदिग्धों को कोविड जांच की गई। इस दौरान विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले तीन लोग संक्रमित मिले। वहीं पहले से संक्रमण का शिकार रहे 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह से जिले में अब तक मिले 2208 संक्रमितों में 2120 मरीज ठीक हो गए। जबकि 27 कोविड पीड़ितों की मौत हो चुकी है। फि लहाल 61 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें