फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विवाद और मारपीट के मामलों में 13 का चालान

Mon, 27 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
थाने में पुलिस के साथ खड़े पकड़े गए शांति भंग के आरोपी। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर विवाद व मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को 13 लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरीश तिवारी ने बताया कि जाफरपुर महावा गांव में रेलवे के टिकट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षाें के तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया गया। एक अन्य मामले में चंदेराई गांव में घरेलू बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। मामले में फूलचंद्र व उसके तीन साथियों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में चालान किया गया। इधर, पूरब सरावा गांव में दीवार को लेकर परिवार में विवाद हो गया था इसमें पांच लोगों और भगवतपुर गांव में दो लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद में दो लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें