मंझनपुर। आगामी लोकसभा(लोस) चुनाव में इस बार युवा मतदाताओं में इजाफा हुआ है। करीब 12 हजार युवाओं मतदाताओं की आईडी बनाई गई है। पहचानपत्र बनने के बाद नए मतदाता अपनी सरकार चुनने के लिए बेताब हैं।
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता हो इसके लिए आयोग गंभीर है। निर्वाचन आयोग ने निर्देश दे रखा है कि एक भी मतदाता मतदान से वंचित न होने पाए। इसके लिए समय-समय पर पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। एक जनवरी 2019 तक चले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उप जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 18 साल की आयु पूरी करने वाले करीब 12761 मतदाताओं के पहचान पत्र बनाए गए हैं। इन युवाओं का मतदाता पहचान पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसे बीएलओ के माध्यम से उन तक पहुंचाया जा रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण के दौरान 18 साल की आयु पूरी कर चुके 12761 युवाओं के पहचान पत्र बनाए गए हैं।